होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दिल्ली को फिर मिल सकती है महिला मुख्यमंत्री! RSS ने सुझाया इस महिला विधायक का नाम...भाजपा ने माना

दिल्ली को फिर मिल सकती है महिला मुख्यमंत्री! RSS ने सुझाया इस महिला विधायक का नाम...भाजपा ने माना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के 11 दिन बाद, आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय किया जा सकता है। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे ली जाएगी। दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी उल्लेख किया गया है।   हालांकि, सीएम बनने के लिए लगभग 10 नाम सामने आए थे, लेकिन अंत में प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता के नाम ही रह गए। खबर है कि RSS ने भाजपा को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए एक महिला विधायक को चुनने का सुझाव दिया है, और कहा जा रहा है कि भाजपा ने इस नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अब रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय हो चुका है।

RSS ने रखा रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव :

दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया था, जिसे भाजपा ने मंजूर कर लिया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 7 बजे बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की जा सकती है। भाजपा महिला वोटरों को आकर्षित करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा सकती है, क्योंकि अब तक किसी भी भाजपा शासित राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है। ऐसे में भाजपा दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी रेखा गुप्ता को दे सकती है। अब यह जानना जरूरी है कि रेखा गुप्ता कौन हैं?

कौन हैं भाजपा की संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार रेखा गुप्ता? 

रेखा गुप्ता इस बार शालीमार बाग से विधायक बनी हैं और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने छात्र राजनीति में भी भाग लिया और 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिए अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। 1996-97 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं।

2003-2004 तक रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली राज्य की सचिव थीं, 2004-2006 में वह भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं और 2007-2009 तक महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं। 2009 में वह दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव बनीं। मार्च 2010 से वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। 2007 और 2012 में उन्होंने उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद का चुनाव जीता था। 2013 से वह लगातार विधानसभा चुनाव में उतरीं और इस बार पहली बार जीत हासिल की है।


 


संबंधित समाचार