होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Delhi Elections 2025: आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, सीएम आतिशी पर FIR दर्ज

Delhi Elections 2025: आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, सीएम आतिशी पर FIR दर्ज

Delhi Elections 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार, 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। सोमवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बाद आचार संहिता का उल्लंघन देखने को मिला। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद रात में दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की टीमें सक्रिय थीं, और कई शिकायतों की जांच की गई। इनमें से कुछ शिकायतें झूठी पाई गईं, जबकि कुछ पर तुरंत कार्रवाई की गई। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और AAP समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया, जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से दी। इस पर आतिशी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए प्रतिक्रिया दी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने भी आतिशी का समर्थन किया।

पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने का मामला दर्ज : 

Delhi Elections 2025:  दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि 4 फरवरी रात करीब 12:30 बजे कालकाजी से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी अपने 50-70 कार्यकर्ताओं और 10 वाहनों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर निकलीं। इसके बाद उनके खिलाफ थाना गोविंदपुरी में धारा 223 बीएनएस और 126 आरपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने का भी केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक AAP कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मियों से फोन छीनने की कोशिश की। इसके अलावा, AAP कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारी बनकर रमेश बिधूड़ी के भतीजों का रास्ता रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति में काफी हंगामा हुआ।

चुनाव आयोग पर भड़कीं आतिशी :

Delhi Elections 2025: जब आतिशी को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस के ट्वीट को शेयर किया। उन्होंने लिखा, "चुनाव आयोग भी आश्चर्यजनक है। रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मैंने शिकायत की, पुलिस और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को बुलाया, और उन्होंने मेरे खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया।" आतिशी ने सवाल उठाया, "राजीव कुमार जी, आप चुनावी प्रक्रिया की कितनी धज्जियां उड़ाएंगे?"

केजरीवाल ने आतिशी को किया सपोर्ट:

Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "खुलेआम हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने पुलिस से केस दर्ज करवा दिया है। तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का यही आधिकारिक स्टैंड है। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम अब AAP के खिलाफ खुद गुंडागर्दी करना, BJP की गुंडागर्दी को संरक्षण देना और दारू, पैसे और सामान बांटना है। यदि कोई इन्हें यह सब करने से रोकेगा, तो उस पर पुलिस और चुनाव आयोग के काम में रुकावट डालने का केस दर्ज किया जाएगा।"


 


संबंधित समाचार