Delhi Election Results LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब चुनाव के परिणामों का देश की जनता को इंताजार है। देश की राजधानी दिल्ली में किसी सरकार बनेगी इसको लेकर आज मतगणना की जा रही है। आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना की जा रही है।
दिल्ली से चौंकाने वाले परिणाम!
मतगणना की शुरूआत में सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती की जा रही है। ताजा रूझानों में आप पार्टी के कई दिग्गज चेहरे पीछे चल रहे है। तो वही बीजेपी के कई नेता आगे चल रहे है। भाजपा के प्रवेश वर्मा वोटों की गिनती में आगे बताए जा रहे है। तो वही राज्य की सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया पीछे चल रही है। वही भाजपा के रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे है।
आपको बता दें कि दिल्ली के पिछले साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में आप ने 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें ही मिली थी। इससे पहले साल 2015 के चुनाव में आप को 67 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थी। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
699 उम्मीदवार मैदान में
यह भी बता दें कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों मैदान में डटे हुए है। दिल्ली में 1,55,24,858 कुल मतदाता हैं, जिनमें से 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं और 1,261 तृतीय लिंग मतदाता है।