होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Digvijay VS Amit Shah : दिग्विजय ​और अमित शाह में ठनी, हो गई तीखी बहस!

Digvijay VS Amit Shah : दिग्विजय ​और अमित शाह में ठनी, हो गई तीखी बहस!

Digvijay VS Amit Shah : संसद भवन में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बीती रात चर्चा के दौरान कुछ ऐसा हुआ की सदन में बैठे सासंद हक्का वक्का रह गए। भाजपा सासंद सुधांशु त्रिवेदी और दिग्विजय सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह और अमित शाह के बीच भी जमकर तकरार देखने को मिली। सुधांशु की बात पर जब दिग्विजय सिंह अपनी आपत्ति जता रहे थे, तब शाह ने बात को संभालने के लिए जबाव दे दिया तो दिग्विजय सिंह ने गुजरात दंगों का मामला उठा दिया। फिर क्या अमित शाह ने भरे सदन में दिग्विजय सिंह की जमकर क्लास लगा दी। 

आपने उड़ता तीर क्यों ले लिया?

दरसअल, विपक्षी सांसदों ने सुधांशु त्रिवेदी के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग कर रहे थे। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि हमारी सरकार ने मुस्लिम समाज के अंदर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां-जहां खुदा है, वहां-वहां भगवान है। बाकी आप सभी खुद बुद्धिमान है। इतना ही नहीं त्रिवेदी ने कहा की इस सदन में एक सदस्य मौजूद हैं, जिन्होंने कहा था कि 26/11 के हमले आरएसएस ने कराए थे। बस फिर क्या कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी आपत्ति जता दी। वही दिग्विजय सिंह ने कहा की यह अपमानजनक है। इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपने उड़ता तीर क्यों ले लिया? मैंने तो आपका नाम लिया ही नहीं।

शाह ने लगाई दिग्विजय की क्लास

सुधांशु त्रिवेदी और दिग्विजय सिंह के बीच हुई गहमागहमी को संभालने के लिए अमित शाह बीच में आए और बोले कि सुधांशु ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा है। जिन लोगों का नाम लिया गया, क्या वह विपक्षी दलों से नहीं जुड़े थे। अहमद किस पार्टी से जुड़ा था? तीसरा मुख्तार अंसारी किससे जुड़े थे? ये सभी विपक्षी गठबंधन से जुड़े थे। इस पर अमित शाह ने सभापति से कहा कि माइक चालू करा दीजिए और दिग्विजय सिंह कह दें कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था।

हर जगह मैं ही दिखाई देता हूं...

अमित शाह की बात प दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा है। मैं इस बात का खंडन करता हूं। इतना कहने के बाद कांग्रेस सांसदों ने गुजरात दंगों को लेकर बोलना शुरू कर दिया। दंगों को लेकर दिग्विजय ने कहा कि गृह मंत्री बता दें कि गुजरात के दंगों के समय तो वे राज्य वहां के गृह मंत्री थे, बताइए कि उनमें किसकी क्या भूमिका थी। इतना कहते ही अमित शाह ने पटलवार करते हुए कहा कि जब दंगे हुए उसके 18 महीने बाद मैं गृह मंत्री बना था। इनको मेरा हौवा ऐसा है कि हर जगह मैं ही दिखाई देता हूं।


संबंधित समाचार