होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sheopur NEWS: कूनो नेशनल पार्क मे जल्द गूंजेगी नन्हे शावकों की किलकारियां, CM मोहन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Sheopur NEWS: कूनो नेशनल पार्क मे जल्द गूंजेगी नन्हे शावकों की किलकारियां, CM मोहन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजने जा रही है। मादा चीता वीरा जल्द ही नन्हे शावकों को जन्म देंगी। इस बात की जानकारी खुद सीएम मोहन यादव द्वारा दी गई। सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा  कि देश के 'चीता स्टेट' मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता जल्द नए शावकों को जन्म देने वाली है। 'चीता प्रोजेक्ट' के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह परियोजना पारिस्थितिकी संतुलन में सफल साबित हो रही है। 

4 से 5 दिनों मादा चीता दे सकती है नन्हे शावकों को जन्म 

बता दें कि कुनो में कुछ महीनों पहले ही आशा और गामीनी नाम की मादा चीता ने भी नन्हे शावकों को जन्म देकर कुनो को गुलजार किया था। ऐसे में चीता वीरा के गर्भवती होने की खबर से  कुनो नेशनल पार्क में खुशी की लहर है।  चीता एक्सपर्ट की मानें, तो 4 से 5 दिनों के भीतर कुनो नेशनल पार्क में मादा चीता नन्हे शावकों को जन्म दे सकती है। 

 शवकों को जन्म देने वाली वीरा चौथी मादा चीता

कुनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 12 शावकों सहित 24 चीते हैं। कूनो में शवकों को जन्म देने वाली वीरा चौथी मादा चीता होगी। 'चीता प्रोजेक्ट' के तहत 
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 10 मादा व 10 नर चीता बसाए लाए गए थे। जिनमे से कुछ की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में वीरा के गर्भवती होने से  एक बार फिर चिंता परिवार का कुनबा बढ़ने जा रहा है। 


 


संबंधित समाचार