होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Employees : संविदा कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, अगर नही मानी मांगे, तो...

MP Employees : संविदा कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, अगर नही मानी मांगे, तो...

MP Employees : मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल में पदस्थ संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शासन को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर सात दिन में उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो वह काम बंद प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

चार माह से नहीं मिला वेतन 

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी जैसे डाटा एंट्री आॅपरेटर, सफाई कर्मचारी, एंबुलेंस ड्राइवर, वार्डबाय, सुरक्षा गार्ड, आया और अन्य तकनीकी स्टाफ को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। जेपी अस्पताल में संविदा कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला। जिला धार और पाली में कई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं दिया गया। 

कर्मचारियों की मांगें

कर्मचारियों का बकाया वेतन तुरंत जारी किया जाए।
सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। 
आउटसोर्सिंग कंपनियों की जवाबदेही तय की जाए।


संबंधित समाचार