होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Breaking : प्रदेश में फिर से दूषित पानी बनी जानलेवा, दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती 

MP Breaking : प्रदेश में फिर से दूषित पानी बनी जानलेवा, दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती 

मऊगंज। प्रदेश में एक बार फिर से दूषित पानी पीने से कई लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। हाल ही में सागर जिले में दूषित पानी ने 70 से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया था। आज का तजा मामला मऊगंज से सामने आया है। जहां खराब पानी ने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला मऊगंज के ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गांव का बताया जा रहा है। जहां हैंडपंप का दूषित पानी पीने से 20 से अधिक लोग बीमार हो गए है। जानकारी के अनुसार पानी पीने के बाद उल्टी दस्त की शिकायते मिलने लगी। ज्यादा तकलीफ होने पर मरीजों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी, एसडीएम बीपी पाण्डेय, तहसीलदार सौरभ मरावी और सीएमएचओ सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों की हालत अभी पहले से बेहतर बताई जा रही है। 

इस पुरे मामले में अपर कलेक्टर मऊगंज अशोक कुमार ओहरी का कहना है कि, 'एक ही बसाहट के 19 लोग उल्टी दस्त जैसी बीमारी से ग्रसित हुए। जिसकी जानकारी लगते ही तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद इनकी की हालत में सुधार है। प्रथमदृष्टया बीमारी की वजह दूषित पानी माना जा रहा है। रात हो जाने की वजह से गांव में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का पता लगाया नहीं जा सका। सुबह इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी कि इस बीमारी के वास्तविक कारण क्या है।'

पहले भी घटना हुई है ऐसी घटना 

मध्यप्रदेश के सागर से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला 5 जुलाई को सामने आया था। जहां दूषित पानी पीने से एक साथ 70 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ने से जिले में सनसनी फैल गयी थी। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया । मामले की सुचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। मरीजों में 3 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्ग शामिल थे। 
 


संबंधित समाचार