होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्रदेश में बढ़ते अपराध और हत्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कवर्धा कांड पर देखें खास रिपोर्ट...

प्रदेश में बढ़ते अपराध और हत्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कवर्धा कांड पर देखें खास रिपोर्ट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधों और तेजी से बढ़ रहे हत्या के ग्राफ को देखते हुए अब सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। टोनही के शक में बलौदाबाजार में तीन लोगों की हत्या के बाद कोंटा में 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।  हत्याओं का सिलसिला थमा ही नहीं था और गृहमंत्री के गृहजिले कवर्धा में बड़ी घटना घट गई जहां एक युवक के फांसी के फंदे में लटकी लाश मिलने के बाद गाँव के आधे से ज्यादा लोगों ने पूर्व उपसरपंच के घर में जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया इसके साथ ही पेट्रोल बम और पैरा डालकर घर को आग लगा दिया।

इसे भी पढ़े...कवर्धा हिंसा : गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, खूनी संघर्ष में कितने लोगों की गई जान 

इस अग्निकांड में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मोर्चा संभालने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया और एसपी अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की भी कोशिश हुई। अब कांग्रेस हर  मोर्चे पर सरकार  को कटघरे में खड़े करते नजर आ रही है। 

छग पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार को छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा वहीँ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी बीजेपी सरकार को घेरा। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशिल आनंद शुक्ला ने इसे सरकार की नाकामी बताया है।      


संबंधित समाचार