होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस का विरोध, जबलपुर में जलाए गए पुतले, इंदौर में 6 फीट लंबी जुबान के लगाए गए पोस्टर

MP NEWS: प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस का विरोध, जबलपुर में जलाए गए पुतले, इंदौर में 6 फीट लंबी जुबान के लगाए गए पोस्टर

जबलपुर : केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान पर मध्य प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस लगातार मंत्री जी के बयान को लेकर विरोध कर रही है। इसी के चलते आज जबलपुर में मंत्री प्रहलाद पटेल के पुतले जलाए गए, तो वही इंदौर में मंत्री जी के 6 फीट लंबी जुबान के पोस्टर लगाए गए। जो की सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी के दोहरा चरित्र जैसे बाते लिखी। 

6 फीट लंबी जुबान का लगाया गया पोस्टर

मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘भीख’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस काफी आक्रोशित है। इसी के चलते आज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्त्ता सड़को पर उतरे और मंत्री जी की 6 फीट लंबी जुबान के पोस्टर लगा कर उसमे लिखा कि वोट मांगते समय जनता भगवान और वोट देने के बाद भिखारी बन जाती है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने पोस्टर पर भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र जैसे बाते लिख कैबिनेट मंत्री को माफी मांगे और अपना इस्तीफा देने की मांग की। 

जबलपुर के हर ब्लॉक में जलेगा प्रहलाद पटेल का पुतला

इसके साथ ही जबलपुर में आज कांग्रेसियों ने मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाया। मंत्री जी के बयान को लेकर कांग्रेस पूरे सप्ताह विरोध अभियान चलाएगी।  इस अभियान के तहत  कांग्रेस जबलपुर के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाया जायेगा। इसके साथ ही जबलपुर कांग्रेस ने प्रहलाद पटेल से इस्तीफा देने की भी मांग की। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस नगर अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष ने दी। 
 


संबंधित समाचार