रिपोर्टर - जितेंद्र सोनी
जशपुर। जिले के पत्थलगांव नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आज कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने पत्थलगांव समेत पूरे जिले में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सीएम विष्णु देव साय पर हमला बोलते हुए कहा साय कि विष्णु देव साय आदिवासी नहीं जनजाति मुख्यमंत्री है।
सत्ता के दबाव में नामांकन रद्द करवा रही - बैज
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा हार की डर से प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त कर रही है। सत्ता के दबाव में नामांकन रद्द करवा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय में किसी तरह का फंड नहीं है। जिससे कोई विकास कार्य नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नहीं चाहते कि कोई आदिवासी नेता उभर कर आगे आय इसलिए वह आदिवासी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रहे है। यह सरकार आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है। जनता नगरीय निकाय चुनाव में उसका जवाब देगी।
दीपक बैज, कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष