होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: सदस्यता अभियान की खुली पोल, कांग्रेस नेता लखन घनघोरिया को फर्जी तरीके से बनाया BJP का सदस्य, उमंग सिंघार ने कसा तंज

MP NEWS: सदस्यता अभियान की खुली पोल, कांग्रेस नेता लखन घनघोरिया को फर्जी तरीके से बनाया BJP का सदस्य, उमंग सिंघार ने कसा तंज

भोपाल : मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने के लिए जहां एक तरफ पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है। तो वही दूसरी तरफ एक बार फिर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, सोशल मीडिया में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के बीजेपी में शामिल होने की खबरे सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जो की फर्जी है। यह मैसेज और कही से नहीं बल्कि भाजपा के तरफ से भेजा गया है। 

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भाजपा के सदस्य बनाए जाएंगे 

इधर, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ये रही BJP के फर्जी सदस्यता अभियान हकीकत !!! फर्जी सदस्यता अभियान की पुष्टि मेरे साथ और कई साथियों द्वारा की गई जिसे खुद मैंने अपने फोन से रिकॉर्ड किया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन घनघोरिया के फोन पर आज भाजपा का सदस्य बनाये जाने का मैसेज आया। वाक़ई में भाजपा एक दिन अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी भाजपा का सदस्य बनाके अपने फ़र्ज़ी आंकडों को आसमान में पहुंचा देगी।

सदस्य बनाने का कारनामा BJP ही कर सकती है 

उमंग सिंघार ने आगे लिखा कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी के सामने टारगेट कंप्लीट करने की इतनी आतुरता है कि फ़र्ज़ी कंपनियों द्वारा ठेके देना काम करना भाजपा की नब्ज़ और रीति-नीति में है। इसी से समझा जा सकता है कि भाजपा में सदस्यता अभियान की जगह कैसा फर्जीवाड़ा चल रहा है! BJP के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई की बात गलत नहीं है!… पर वीडी शर्मा को तो ये बात समझ नहीं आएगी! वे तो करोड़ों सदस्य बनने के आंकड़े देखकर ही झूम रहे हैं! ठेके पर पार्टी के सदस्य बनाने का कारनामा BJP ही कर सकती है!


संबंधित समाचार