होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का शुभारंभ,गिरौदपुरी से बैज ने की शुरुआत

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का शुभारंभ,गिरौदपुरी से बैज ने की शुरुआत

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की "न्याय यात्रा" आज जोर-शोर से शुरू हुई। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत गिरौदपुरी और सोनाखान जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर दर्शन और पूजन के साथ हुई।

यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी उपस्थिति देखी गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के सभी हिस्सों में कांग्रेस के संदेश को पहुंचाना और न्याय के मुद्दों पर जनता के साथ संवाद स्थापित करना है।


संबंधित समाचार