होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस की छग न्याय यात्रा, तीसरे दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और NSUI सेवा दल हुए शामिल 

कांग्रेस की छग न्याय यात्रा, तीसरे दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और NSUI सेवा दल हुए शामिल 

बलौदाबाजार। प्रदेश के कांग्रेस पार्टी का आज छग न्याय यात्रा का तीसरा दिन है. इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए है. जानकारी के मुताबिक यह न्याय यात्रा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को रोकने के संदर्भ में किया जा रहा है. बता दें कि यह यात्रा ग्राम रोहांसी से शुरू होगी, और  ग्राम लटेरा, ओडान से होकर ग्राम खरतोरा तक जाएगी. 

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल :

इसके साथ ही इस बीच दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और खरतोरा तक पहुंचेगी. आज की यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के विधायक यहां पर शामिल होंगे.जानकारी के मुताबिक आज न्याय यात्रा पलारी के ग्राम रोहांशी से शुरू होगी और रायपुर जिला के ग्राम भैसा में आकार रुकेगी, बतादें कि यह 30 किमी. की रहेगी. बताया जा रहा है कि इस बीच NSUI सेवा दल और युवा कांग्रेस के लगभग 1 हजार कार्यकर्ता नेता के पदयात्रा की शुरुआत की है. 
 


संबंधित समाचार