होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महापौर सफिरा द्वारा कांग्रेस पार्षद पर FIR को कांग्रेस ने बताया झूठ, प्रेसवार्ता कर जताया विरोध 

महापौर सफिरा द्वारा कांग्रेस पार्षद पर FIR को कांग्रेस ने बताया झूठ, प्रेसवार्ता कर जताया विरोध 

रिपोर्टर - जीवानंद हलधर, जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम में हुए बीते दिनो सामान्य सभा के बाद सता पक्ष द्वारा किये गए विपक्ष के पार्षद पर एफआईआर को लेकर काँग्रेस संगठन ने सवाल उठाया हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महापौर सफिरा साहू ने झूठे मामले में पार्षद को फंसा कर एफआईआर करवाया है। कांग्रेस का कहना है कि पार्षद राजेश राय ने किसी प्रकार की कोई गलत टिप्पणी नही की है। आज इस मामले को लेकर काग्रेस संगठन व निगम के सभी कांग्रेसी पार्षदों ने प्रेसवार्ता लेते हुए महापौर पर झुठ बोलकर फंसाने का आरोप लगाया है।


कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर दबाव की राजनीति का आरोप 

कांग्रेस ने कहा कि महापौर हमेशा झूट बोलने का काम करती हैं और सामान्य सभा के दिन कोई कांग्रेसी पार्षद ने कोई बात भी नही की थी। सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने और डराने के मकसद से ऐसा कृत्य भाजपा के नेताओ द्वारा किया जा रहा है। अगर कोई महापौर पर टिप्पणी की गई हैं तो निगम में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग की जांच करा लें लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा भी बिना जांच किये ही सीधे एफआईआर करवाना भी दबाव का कारण नजर आ रहा है। कांग्रेस जिला संगठन के पदाधिकारियों और पार्षदों ने सीधे तौर पर जांच करवाने की मांग की है और साथ ही महापौर पर भी झूठे बयान को लेकर कार्यवाही किये जाने की मांग रखी गई हैं। 

सूर्यपानी, पार्षद कांग्रेस


पार्षद राजेश राय ने  क्या कहा 

इधर कांग्रेस पार्षदो ने बताया कि पार्षद राजेश राय ने कोई टिप्पणी महापौर पर नही की है और महापौर बदले की राजनीति करते हुए एफआईआर करवाई है जिसकी निंदा कांग्रेस संगठन करता है साथ ही कहा कि पुलिस प्रशासन सही और गलत की जाँच किये बगैर ही कोई कार्यवाही करता है तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।


संबंधित समाचार