होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UMARIYA NEWS: कलेक्टर ने 54 अधिकारी-कर्मचारियों का रोका अक्टूबर का वेतन, इस वजह से उठाया कदम, मचा हड़कंप

UMARIYA NEWS: कलेक्टर ने 54 अधिकारी-कर्मचारियों का रोका अक्टूबर का वेतन, इस वजह से उठाया कदम, मचा हड़कंप

उमरिया : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार जहां एक तरफ त्योहार को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की अक्टूबर माह की सैलरी पहले देने जा रही है। तो वही दूसरी तरफ उमरिया कलेक्टर ने 54 अधिकारी-कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन न देने का फैसला लिया है। कलैक्टर के इस फैसले से जिले अधिकारियों में हड़कंप मचा गया है। बता दें कि कलेक्टर ने एसडीओ से लेकर डाक्टर और बड़े अधिकारी को भी रडार में लिया है। 

काम में लापरवाही बरतने के चलते कलेक्टर ने लिया एक्शन 

दरअसल, कलेक्टर ने अधिकारियों के काम में लापरवाही करने और काम न करने को लेकर यह एक्शन लिया है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य मामलों की पेंडेंसी पर यह कार्यवाही की है। साथ ही 54 अधिकारी-कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन भी रोक दिया गया। यह पहली बार है कि सीएम ने इतने बड़े स्तर में कार्यवाही की। 


संबंधित समाचार