होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीएम साय का आज कोरबा और रायगढ़ में रोड शो : जनता से करेंगे सीधा संवाद... 

सीएम साय का आज कोरबा और रायगढ़ में रोड शो : जनता से करेंगे सीधा संवाद... 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा और रोड शो करेंगे। दरअसल नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का बड़ा फोकस दस नगर निगमों पर है। भाजपा सभी निगमों को जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। इन नगर निगमों के लिए ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रोड शो की योजना तैयार की है। सीएम आज सुबह 11:30 बजे अपने मुख्यमंत्री निवास से सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। आज सबसे पहले 12 बजे से कोरबा में रोड शो होगा। इन सभी सभाओं के बाद सीएम साय वापस हेलीकॉप्टर से रायगढ़ आएंगे, और मुख्यमंत्री  2:30 बजे शाम 4:00 बजे रायगढ़ में तक भव्य रोड शो करेंगे।

विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी लेंगे हिस्सा :

जानकारी के मुताबिक आज रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और पार्षद प्रत्याशियों के प्रचार में रोड शो करेंगे। मिनीमाता चौक पर भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान है। इस बीच दोपहर 2:40 से 4:00 बजे तक सत्तीगुड़ी चौक से मिनीमाता चौक तक रोड शो करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी चुनाव को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। बतादें कि सीएम के साथ रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया भी शामिल होंगे। जहां पर बड़ी संख्या में लोग इस बीच शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वहीं  शाम 5:35 बजे सीएम वापस पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर में लैंड करेंगे। यहां से फिर यहां से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। 

भाजपा के स्थानीय नेता भी करेंगे प्रचार :

नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार का पूरा जिम्मा प्रदेश के मंत्रियों, सांसद, विधायकों के साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं पर ही है। चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की कोई सूची भी जारी नहीं की गई है। ज्यादातर स्थानों में स्थानीय नेताओं के साथ प्रदेश के मंत्रियों की सभाएं होंगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रोड शो कराने का फैसला किया गया है।
 

 


संबंधित समाचार