होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NAVRATRI 2024 : नवरात्रि के नवमी पर सीएम हाउस में कन्या भोज, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरती कर लिया आशीर्वाद, तस्वीरें वायरल

NAVRATRI 2024 : नवरात्रि के नवमी पर सीएम हाउस में कन्या भोज, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरती कर लिया आशीर्वाद, तस्वीरें वायरल

भोपाल : नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चन की जाती है। इसके साथ ही महा अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हुए मां को विदाई की जाती है। इसी कड़ी में नवरात्रि के आखिरी दिन सीएम हाउस में कन्या पूजन की धूम देखने को मिली। जहां सीएम मोहन ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस शुभ अवसर पर सीएम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ देवी स्वरूप कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती भी उतारी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

कन्याओं से मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद

तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे सीएम और उनकी पत्नी ने श्रद्धा पूर्वक कन्याओं की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा। चुनरी ओढ़ाई और दुलार भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनकी रुचि के अनुरूप मिठाई खिलाई और आशीर्वाद लिया।
 


संबंधित समाचार