
CM Mohan Yadav Birthday : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 25 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। सीएम मोहन के जन्मदिन के मौके पर उज्जैन समेत प्रदेशभर में पोस्टरों और बैनरों का लगाना शुरू हो गया है। खासतौर पर उज्जैन बीजेपी ने उनका जन्मदिन मनाने की बड़ी तैयारी की है। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन जन्मदिन के मौके पर उज्जैन में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने जा सकते है।
सीएम मोहन यादव हर साल अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाते आए है। उज्जैन में उनका पूरा परिवार रहता है, वे भोपाल में सीएम हाउस में अकेले रहते है। हर साल की तरह वे इस बार भी अपना जन्मदिन मनाने के लिए उज्जैन जा सकते है। हालांकि उनके उज्जैन जाने का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।
कौन है सीएम मोहन?
सीएम मोहन यादव व्यवसायी के अलावा वे किसान भी है। मोहन यादव को साल 2023 में मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यावद को हराया था। यह चुनाव उन्होंने लगातार तीसरा चुनाव जीता था। सीएम मोहन उज्जैन की दक्षिण विधानसभा से विधायक है। यह क्षेत्र साल 2003 से भाजपा का गढ़ बना हुआ है।
राजनीतिक सफर
सीएम मोहन यादव साल 2011—13 तक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वे मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और भोपाल के अध्यक्ष रहे। साल 2018 में वे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2020 में वे राज्य सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे। सीएम मोहन यादव ने विधायक का पहला चुनाव साल 2013 में जीता था। इसके बाद वे 2018 में विधायक चुने गए और फिर 2023 में विधायक चुनकर सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए।
सीएम मोहन की शिक्षा
मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्म उज्जैन में 25 मार्च 1965 को हुआ था। उनकी शिक्षा की बात करे तो उन्होंने विक्रम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए और पीएचडी की है। कॉलेज में रहत समय मोहन यादव 1982 में छात्रसंघ के सह सचिव चुने गए थे। यहीं से उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वे 1984 में अध्यक्ष बने। इसके बाद वे एबीवीपी उज्जैन के नगर मंत्री रहे। 1988 में उन्हें एमपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश सहमंत्री बनाया गया। इतना ही नही मोहन यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे।