CM Mohan Delhi Election : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान से मप्र के लिए बड़ी खुशखबरी लाए हैं। उनकी चार दिनी यात्रा के दौरान जापान की कई बड़ी कंपनियों ने मप्र में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई है। राज्य में जापान-मप्र औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। प्रदेश में जल्द जापानी इंडस्िट्रयल पार्क, कौशल विकास केंद्र और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब की स्थापना हो सकती है। इसके अलावा सरकार ने राज्य में जापान प्लस सेल स्थापित करने का फैसला किया है।
जापान सबसे बड़ा निवेशक
सीएम मोहन यादव ने शनिवार देर शाम जापान से लौटने के बाद नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टोक्यो और ओसाका में आयोजित बैठकों-रोड-शो में जापानी कंपनियों ने मप्र में गहरी रुचि दिखाई है। जापान भारत का पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है, जिसने पिछले दो दशकों में भारत में 38 बिलियन डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 बिलियन डॉलर का है, जो निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का न्योता भी दिया।
अब दिल्ली पर होगा फोकस
सीएम मोहन यादव के जापान से लौटने के बाद अब उनका पूरा फोकस दिल्ली विधानसभा चुनावों पर है। जापान से आने के बाद उन्होंने दिल्ली में एक सभा की। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे रात में दादा देवता मंदिर शकूर विलेज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। वही आज 2 फरवरी की शाम को सीएम मोहन तीन सभाओं को संबोधित करेंगे, इसके बाद वे रात में भोपाल के लिए रवाना होंगे।