होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जबलपुर सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7, CM ने जताया शोक, 2-2 लाख सहायता राशि की जारी

MP NEWS : जबलपुर सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7, CM ने जताया शोक, 2-2 लाख सहायता राशि की जारी

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वही 10 लोग घायल बताए जा रहे है। हादसे में एक बच्चे सहित महिला और पुरुष की भी मौत हो गई। इधर, इस दुखद घटना पर सीएम मोहन ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों का निःशुल्क इलाज और सड़क दुर्घटना निधि से 7500 रुपए देने की घोषणा की है।

जबलपुर के थाना मझगवां क्षेत्र की घटना 

यह घटना जबलपुर के थाना मझगवां क्षेत्र की है। जहां हाइवा ने मजदूरों से भरे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी थी। जिसकी वजह से एक्सीडेंट में 7 लोगो की मौत हो गई। वही कई घायल है। जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रतापपुर से मजदूरों को ऑटो के जरिये सोयाबीन की फसल कटवाने इटारसी ले जाया जा रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मझगवां पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

मृतक पास के ही प्रतापपुर के रहने वाले थे

इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम एक ऑटो में सवार होकर कई लोग जबलपुर की ओर आ रहे थे। तभी सीहोरा माझगंवा रोड पर हाईवा से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक पास के ही प्रतापपुर के रहने वाले थे।


संबंधित समाचार