होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FIR ON BADSHAH : बादशाह के ‘Valvet Flow’ सांग से भड़का ईसाई समुदाय, धार्मिक भावनाएं आहत करने के लगाए आरोप, FIR दर्ज

FIR ON BADSHAH : बादशाह के ‘Valvet Flow’ सांग से भड़का ईसाई समुदाय, धार्मिक भावनाएं आहत करने के लगाए आरोप, FIR दर्ज

भोपाल : फेमस सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah Valvet Flow SONG Controversy) के हाल ही में रिलीज हुए ‘Valvet Flow’ सांग ने जहां यूट्यूब में धमाल मचा दिया है। तो वही दूसरी तरफ गाने के बोल को लेकर ईसाई समुदाय नाराज है। इसी के चलते समुदाय के लोगों ने रैपर बादशाह के खिलाफ जालंधर में FIR दर्ज करवाई साथ ही गाने को यूट्यूब से भी हटाने की मांग की। 

पंजाब में ईसाई ग्रुप के लोगों की भावनाएं आहत हुई

दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए Valvet Flow’ गाने की शुरुआत में ही सिंगर ने चर्च और पवित्र बाइबिल का उल्लेख गलत शब्दों के साथ किया ही। जिसको लेकर पंजाब में ईसाई ग्रुप के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के चलते समुदाय के लोगों ने पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट की ओर से जालंधर के पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। 

गाने में अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया 

शिकायत में बताया गया है कि गाने में “घर लगे चर्च और हाथ में है पासपोर्ट” जैसी लाइनें हैं, जिनसे यह दिखाया गया है कि जैसे चर्च का माहौल डर और बोरियत से जुड़ा हो। ईसाई नेताओं का कहना है कि गाने में अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है और पवित्र बाइबिल का नाम भी गलत तरीके से लिया गया है, जो पूरी तरह से असम्मानजनक है।

गाना पूरे समुदाय की आस्था पर चोट 

पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के अध्यक्ष पास्टर गौरव मसीह गिल ने बताया कि जब उन्होंने गाना सुना तो पाया कि इसमें मसीही प्रतीकों और पवित्र ग्रंथों के साथ मजाक किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल गाना नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की आस्था पर चोट है। संगठन ने मांग की है कि सिंगर बादशाह और उनके सहयोगियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और बेअदबी का केस दर्ज किया जाए। साथ ही यह गाना सोशल मीडिया से तुरंत हटाया जाए।


संबंधित समाचार