होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ढोलकल पर अनोखा मलखंब : बच्चों ने 3 हजार फीट ऊंची पहाड़ी में किया हैरत अंगेज प्रदर्शन... 

ढोलकल पर अनोखा मलखंब : बच्चों ने 3 हजार फीट ऊंची पहाड़ी में किया हैरत अंगेज प्रदर्शन... 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला स्थित बूझमाड़ की प्रतिभाओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल ढोलकल गणेश की प्रतिमा के पास यहां के मलखंब एकेडमी के बच्चों ने हैरत अंगेज मलखंब का प्रदर्शन किया है। इस टीम के होनहारों ने बैलाडिला की तीन हजार फीट ऊंची पहाड़ी में प्रदर्शन किया और यह साबित कर दिया कोई भी काम कठिन नहीं होता है।

नन्हें कदमों की यह एक ऊंची उड़ान : सीएम साय 

बतादें सोशल मीडिया में गणेश भगवान की मूर्ति के पास किया हुआ स्टंट खूब वायरल हो रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ये सभी बच्चे नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचविहीन गांव के निवासी हैं। बता दें कि, बीते महीने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर अकादमी के खिलाड़ी बच्चों से सीएम विष्णु देव साय ने भेंट की थी। इस बीच बच्चों से मुलाकात कर सीएम ने  उनकी सराहना की थी और कहा कि, नन्हें कदमों की यह एक ऊंची उड़ान है, उन्होंने आगे कहा कि अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मलखम्ब जैसे कठिन विधा में छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। 

इन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी लेंगे हिस्सा :  

इस दौरान बच्चों ने सीएम को बताया था कि, साल 2023 के अक्टूबर में आयोजित किए गए इंडिया गॉट टैलेंट‘ सीजन में उन्होंने हिस्सा लिया था। जिसमें उनकी टीम ने देश के लगभग 200 टीमों को पछाड़कर विजय प्राप्त की थी। वहीं आगामी समय में बिट्रेन गॉट टैलेंट, अमेरिकाज गॉट टैलेंट, कनाडियन गॉट टैलेंट और जर्मन गॉट टैलेंट सहित कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे। जिसकी वह अभी नियमित तौर भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का इन प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करेंगे।


संबंधित समाचार