होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhindwara News : कमलनाथ की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक में मारपीट

Chhindwara News : कमलनाथ की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक में मारपीट

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा के नेताओं को समीक्षा के लिए अपने बंगले शिकारपुर में बुलाया था। बैठक समाप्त होने के बाद परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि उनमें मारपीट हो गई। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के दखल के बाद मामला शांत हुआ।  दरअसल, दोनों के बीच विधानसभा चुनाव से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि परासिया विधानसभा में टिकट को लेकर संजय पुन्हार और सोहन वाल्मीकि दावेदार थे। हालांकि पार्टी ने सोहन को उम्मीदवार बनाया था। 

ऐसे में संजय पुन्हार नाराज हो गए थे। चुनाव के दौरान सोहन वाल्मीकि ने पुन्हार पर कई बार पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप लगाया था। यह मामला लंबे समय से चल रहा था। बताया गया है कि बैठक समाप्त होने के बाद कमलनाथ जब अपने कमरे में चले गए। तब विधायक ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संजय पुन्हार को बैठक में बुलाने का विरोध किया। विधायक का कहना था कि संजय भाजपा ज्वाॅइन करने वाले थे। अमरवाड़ा में ज्वॉइन करने चले गए थे। ऐसे में संजय पुन्हार और विधायक दोनों के बीच में कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को झूमा झटकी हो गई और दोनों में जमकर हाथा-पाई हुई।


संबंधित समाचार