होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छग समृद्ध किसान संघ ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम, जानें क्या रही प्रमुख मांगे

छग समृद्ध किसान संघ ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम, जानें क्या रही प्रमुख मांगे

लोकेशन - कवर्धा 
रिपोर्टर - संजय यादव 

छत्तीसगढ़ समृद्ध किसान संघ ने आज अपनी 14 सूत्रीय मांग को लेकर समृद्ध रायपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने भोरमदेव शहकारी शक्कर कारखाना के सामने धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया। किसानों ने गन्ना फसल बोनस राशि और रिकवरी राशि किसानों के खाता में एक मुश्त डालने की मांग की। साथ ही धान का चौथा किस्त किसानों के खाते में शीघ्र डालने की मांग रखी। विकासखंड में एक और शक्कर कारखाना खोला जाए, वर्तमान जिले के दोनों शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता में वृद्धि किया जाए, जिले के सिंचाई परियोजना की क्षमता में वृद्धि किया जाए और नहर नाली का विस्तार किया जाए, किसानों को कृषि कार्य के लिए 24 घंटा बिजली दिया जाए, कृषि भूमि के रजिस्ट्री शुल्क कम की जाए प्रदर्शनकारी किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

शत्रुहन वर्मा, अध्यक्ष समृद्ध किसान संघ 

गौरी शकंर शर्मा, एमडी शुगर मिल कवर्धा


संबंधित समाचार