होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhath Puja 2024: इस दिन से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, साल में 2 बार मनाया जाता है यह पर्व

Chhath Puja 2024: इस दिन से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, साल में 2 बार मनाया जाता है यह पर्व

 Chhath Puja 2024 : इस साल सूर्योपासना का महापर्व छठ 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक मनाया जाएगा। छठ महा पर्व की धूम न सिर्फ देश बल्कि अब विदेश में भी देखने को मिल रही है। हालांकि यह पर्व बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश में छठ पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। इस साल पर्व की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगी। पहले दिन खरना का प्रसाद बनेगा, जबकि इसके अगले दो दिनों तक भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा तथा आखिरी दिन व्रती पारण करेंगे. इसके साथ हीं छठ का महापर्व समाप्त हो जाएगा। 

सभी प्रकार के दुख और संकट दूर होते है 

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की अपनी एक अलग महानता है। धार्मिक मान्यता है कि छठ पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से तेजस्वी, ओजस्वी और मेधावी पुत्र की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में यह पर्व देश दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है।

5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ 

इस साल छठ पूजा 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होता है। छठ पूजा साल में दो बार की जाती है। पहली छठ पूजा को चैती छठ कहते हैं, जबकि दूसरी छठ पूजा को कार्तिक छठ पूजा कहते हैं। यह अक्सर अक्टूबर या नवंबर के महीने में आती है। बता दें कि यह व्रत सबसे अधिक कठिन व्रत माना जाता है, क्योंकि व्रती इस दौरान 36 घंटे निर्जला व्रत रखते हैं और भगवान सूर्य को जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मन्नत मांगते हैं।


 


संबंधित समाचार