Chaturgrahi Yog 2025 : अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन, गोचर और राजयोग के निर्माण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही मीन राशि में एक साथ 4 मित्र ग्रह आने से चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है, जो की 3 राशियों के लिए बेहद लकी है। तो चलिए जानते है कौन सी है वो रशिया ....
ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य, न्याय व दंड के देवता शनि , ग्रहों के राजकुमार बुध, दैत्यों के गुरू शुक्र व मायावी ग्रह मीन राशि में विराजमान है, लेकिन शनि-सूर्य के शत्रु ग्रह होने से हर राशि के जातकों को शुभ फल नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में 14 अप्रैल को जब सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे तो सभी मित्र ग्रहों के मिलने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। बता दें कि एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से योग व राजयोग का निर्माण होता है।
मीन राशि: आपकी राशि में चतुर्ग्रही राजयोग का बनना जातकों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है, क्योंकि यह शुक्र की उच्च राशि है, जिससे मालव्य राजयोग पहले से ही बना है। शनिदेव का आर्शीवाद भी मिलेगा। विदेश में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है।वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।धार्मिक व अध्यात्म कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि : चतुर्ग्रही योग का निर्माण जातकों को विशेष फल की प्राप्ति करवा सकता है। नौकरीपेशा को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके व अटके काम अब पूरे होंगे। व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि के प्रबल योग है।
कुंभ राशि: चतुर्ग्रही योग जातकों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके रूके काम पूरे होंगे। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी।विदेशी माध्यम से आपको खूब धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते है।शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण है, भविष्य में लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में अपार मुनाफा और नई डील मिल सकते है।