नई दिल्ली। Champions Trophy 2025: दुबई में रविवार को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए खेला गया है। जिसमें न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपने सोशल मिडिया के X पर ट्वीट कर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी है। बता दें कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के महान रोमांचक मुकाबले में तीसरी बार किताब जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के ताज बादशाह बन गया है।
25 साल पुराना बदला पूरा :
इसके साथ ही भारतीय टीम अब सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम दो - दो किताब थे इतना ही नहीं टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुरानी हर का बदला भी ले लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में कीवियों ने भारत को मार दी थी। भारतीय टीम ने पहली बार 2003 में और आखरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में रोहित शर्मा ने 12 साल का सूखा खत्म करती है।
इंडिया खिलाड़ियों ने रचा इतिहास:
इंडिया के ट्रॉफी जीतने के बाद इतिहास रचने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ़ और प्रबंधन सबसे ज़्यादा प्रशंसा के पात्र हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मैं कामना करती हूं। वहीं टीम इंडिया को पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा 'एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम'। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने आगे लिखा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है।पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।