होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG NEWS: बगिया का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों के लिए बना आस का केंद्र...

CG NEWS: बगिया का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों के लिए बना आस का केंद्र...

जशपुर। बगिया का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों के लिए आस का केंद्र बना हुआ है। यहां न केवल जशपुर बल्कि अन्य जिलों के लोग भी अपना आवेदन देकर समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि अब लोग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। इस कैंप में जनसामान्य की परेशानियों का उचित निराकरण किया जा रहा है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास को प्रदेश सरकार ने सीएम कैंप का दर्जा दिया है। यहां, प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। प्राप्त आवेदन को संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए जाते हैं, जिससे आम जनता को परेशानी न हो। 


संबंधित समाचार