होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Breaking News: बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज, फिर शुरू होगा बीजेपी का सहयोग केंद्र, कांग्रेस पार्षद करेंगे पद यात्रा, मेधावी बच्चों को देंगे प्रोत्साहन राशि 

Breaking News: बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज, फिर शुरू होगा बीजेपी का सहयोग केंद्र, कांग्रेस पार्षद करेंगे पद यात्रा, मेधावी बच्चों को देंगे प्रोत्साहन राशि 

रायपुर: बीजेपी का सहयोग केंद्र गुरूवार से फिर शुरू हो जाएगा। आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सीएम विष्णुदेव साय सुनेंगे। यह कार्यक्रम बीजेपी कार्यालय में आयोजित होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण पर निगम का विशेष अभियान जुलाई से अगस्त तक चलेगा। एक महीने तक सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ थीम पर जनजागरण अभियान चलने वाला है। बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। बिजली ऑफिस का घेराव भी किया जाएगा। 

स्वच्छता सर्वेक्षण पर निगम का विशेष अभियान :

प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण पर निगम विशेष अभियान चलाने जा रही है। जुलाई से अगस्त तक निगम का विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान एक महीने तक जारी रहेगा। जुलाई से अक्टूबर तक झुग्गी-बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगने वाला है। इस दौरान सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ थीम पर जनजागरण किया जाएगा। इसके लिए 20 निजी अस्पतालों से लिया जाएगा लिया जाएगा। इसी बीच गंदगी फैलाने वालों और संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि : 

सीएम विष्णुदेव साय श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि देंगे। एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक सौपेंगे। इसके आलावा स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए का चेक भी देंगे।  मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत चेक देंगे। CM निवास में सुबह साढ़े 10 यह कार्यक्रम आयोजित होगा। 

बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज: 

बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदर्शन करने वाली है। प्रदेशभर के बिजली ऑफिस घेराव करेगी। राज्य सरकार पर कांग्रेस कई आरोप लगा रही है। इसलिए दोपहर एक बजे बूढ़ा तालाब पर बिजली ऑफिस का घेराव करने वाली है। 
 
सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर शहर में सख्ती: 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ नगर निगम मिलकर इस मामले पर सख्ती करेगा। 2 महीनों तक यह अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त ने कार्रवाई के लिए दल गठित किया गया है। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पॉलिथीन की मोटाई नापने की मशीन लेकर निकलेगी। कैरी बैग बना रही फैक्ट्री के दस्तावेज भी खंगाले जाएंगे। दूसरे राज्यों से हो रही पॉलिथीन सप्लाई पर भी नजर रहेगी। 

 कांग्रेस पार्षद आज करेंगे पद यात्रा: 

सड़क चौड़ीकरण को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। रायपुर नगर निगम से तात्यपारा चौक तक पद यात्रा करेगी। वक्त पर कार्य पूरा नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा। महापौर एजाज़ ढेबर समेत कांग्रेस पार्षद मौजूद रहेंगे। 


संबंधित समाचार