होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Morning News : CM साय का जशपुर दौरा, अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की होगी शुरुआत, प्रदेश में मौसम का हाल

CG Morning News : CM साय का जशपुर दौरा, अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की होगी शुरुआत, प्रदेश में मौसम का हाल

CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:55 बजे रायपुर स्थित अपने निवास से रवाना होंगे और 1:00 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद वे जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री बलरामपुर के सरना एथनिक रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे लगभग एक घंटे रुकेंगे। इसके बाद वे पुनः जशपुर होते हुए रायपुर लौटेंगे और शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 7:50 बजे वे टीआईपी चौक स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और 9:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

कांग्रेस करेगी सीएम हाउस का घेराव :

राज्य में बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की होगी शुरुआत:

छत्तीसगढ़ सरकार 24 अप्रैल से अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत करने जा रही है। पहले चरण में ये केंद्र राज्य की 1460 ग्राम पंचायतों में स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी और डिजिटल सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

भारतीय जनता पार्टी का जनजागरण अभियान:

भारतीय जनता पार्टी 25 अप्रैल से राज्यभर में जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान विशेष रूप से वक्फ कानून में हुए संशोधनों को लेकर केंद्रित रहेगा। पार्टी का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय को इस कानून से मिलने वाले लाभों की जानकारी देना है। छत्तीसगढ़ में इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा को सौंपी गई है।

प्रदेश में मौसम का हाल:

राज्य में दिन के समय तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जबकि शाम के समय मौसम बदल रहा है। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला भी जारी रहने की संभावना है।


संबंधित समाचार