होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Assembly 2025: विधानसभा में गलत जानकारी देना पड़ा महंगा, रेंजर सहित अधिकारी 5 निलंबित... 

CG Assembly 2025: विधानसभा में गलत जानकारी देना पड़ा महंगा, रेंजर सहित अधिकारी 5 निलंबित... 

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले डीएफओ समेत 7 अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल इन अधिकारियों ने विधानसभा में गलत जानकारी दी थी। जिस वजह से वन मंत्री केदार कश्यप और मंत्री शेषराज हरवंश ने इन विधायक अफसरों, डीएफओ और डिप्टी डीएफओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के करने के  निर्देश दिए हैं।

अधिकारीयों के खिलाफ की कार्रवाई :

इनमें से माना नर्सरी प्रभारी सहित निर्देश वन परिक्षेत्र अधिकारी, तीन लिपिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं एडीएफओ और डीएओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2025 के दौरान पामगढ़ की विधायक शेषराज हरवंश ने माना में इंदिरा निकुंज रोपणी में संचालित होने वाले महिला स्व सहायता समूह के काम की जानकारी मांगी थी। तब काम करने वाले समूह की जानकारी छिपाकर अफसरों ने मंत्री को गलत जानकारी दी थी। 

निष्ठापूर्व जानकारी देने की दी हिदायत:  

जिसके चलते रायपुर वनमंडल के रायपुर परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मिश्रा,  वनमंडल कार्यालय के सहायक ग्रेड-2, माना नर्सरी प्रभारी वनपाल तेजा सिंह साहू,  प्रदीप तिवारी, अविनाश वाल्दे और परिक्षेत्र कार्यालय के लिपिक अजीत इडसेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उप वनमंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी  और वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने शासन स्तर पर पत्राचार करने निर्देशित किया है। इसके साथ ही मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के समस्त अधिकारियों को कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करते हुए, विधानसभा से संबंधित प्रश्नों की जानकारी निष्ठापूर्व और सत्य भेजने की हिदायत दी है।
 


संबंधित समाचार