होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Cabinet Expansion : साय सरकार का कैबिनेट विस्तार, रायपुर आ रहा ये नेता, ये बनेंगे मंत्री?

CG Cabinet Expansion : साय सरकार का कैबिनेट विस्तार, रायपुर आ रहा ये नेता, ये बनेंगे मंत्री?

CG Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ की राजनीति में साय सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है, लेकिन विस्तार हो नहीं पाया। हाल ही में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि साय सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है। सरकार कभी भी कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। 

हाल ही की जानकारी के अनुसार बीजेपी के संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन रायपुर पहुंच रहे है। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है कि आने वाले एक दो दिनों में साय सरकार में कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली आलाकमान से प्रदेश संगठन को हरी झंडी मिल चुकी है। कैबिनेट का विस्तार होना तय है। 

होगी संगठन की बैठक

जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल की सुबह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन रायपुर पहुंच रहे है। दोनों नेता रायपुर में प्रदेश भाजपा संगठन की बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रि​मंडल के विस्तार को लेकर मंथन किया जाएगा। संभावना है कि बैठक में कैबिनेट​ विस्तार की औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है। हालांकि आपको बता दें की कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। बैठक को लेकर बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह बैठक बीजेपी स्थापना दिवस को लेकर है, लेकिन सूत्रों की माने तो बैठक कैबिनेट विस्तार को लेकर होने जा रही है। 

इन नेताओं को मिलेगा मंत्री पद?

साय सरकार अगर कैबिनेट का विस्तार करती है तो कुछ भाजपा विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिनमें विधायक अजय चंद्राकर, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक गोमती साय का नाम चर्चा में बना हुआ है। 

सरकार में बढ़ सकते है दो मंत्री 

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार में 13 मंत्री हो सकते है। सरकार में 12 मंत्री थे और बृजमोहन अग्रवाल के सासंद बन जाने के बाद सरकार में मंत्रियों की संख्या 11 रह गई है। ऐसे में साय सरकार अगर कैबिनेट का विस्तार करती है तो 2 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो कैबिनेट में बिलासपुर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि बिलासपुर से कोई मंत्री नहीं है। रायपुर से भी एक मंत्री बनाया जा सकता है।


संबंधित समाचार