होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP BY-Election 2024 : भाजपा के गढ़ में कांग्रेस सबसे अमीर, यहां भाजपा सबसे आगे

MP BY-Election 2024 : भाजपा के गढ़ में कांग्रेस सबसे अमीर, यहां भाजपा सबसे आगे

MP BY-Election 2024 : मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। दोनों दलों का चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। वही दोनों दलों के नेताओं ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिले में प्रत्याशियों द्वारा दिए हलफनामों के अनुसार बुधनी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सबसे अमीर हैं। तो वही विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी सबसे ज्यादा अमीर है।

कांग्रेस सबसे अमीर

विजयपुर भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत कांग्रेस प्रत्याशी से 11 गुना अधिक अमीर है। वही बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भाजपा के रमाकांत भार्गव से 5 गुना अमीर है। रमाकांत भार्गव के पास चल और अचल संपत्ति मिलाकर 2 करोड़ 72 लाख रूपये की है। वही कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल के पास 14 करोड़ 57 लाख रूपये की संपत्ति है। इसी तरह विजयपुर भाजपा प्रत्याशी राम निवास रावत पर 9 करोड़ 39 लाख की संपत्ति है तो वही कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा के पास 81 लाख 25 हजार की संपत्ति है। 

आपको बता दें कि दोनों विधानसभा सीटें विधायकों के इस्तीफे के बाद शून्य हो गई थी। बुधनी सीट से शिवराज सिंह ने केन्द्र में मंत्री बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। वही विजयपुर सीट कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हो गई थी। रावत को मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। 

ये रहा चुनावी कार्यक्रम 

यह भी बता दें कि दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हुई थी। जो 25 अक्टूबर को समाप्त हो गई है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते है। दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा तो वही 23 नवंबर को चुनावी परिणाम जारी होंगे। 


संबंधित समाचार