Delhi Assembly Budget Session: राजधानी दिल्ली में विधानसभा के विशेष सत्र का आज आखिरी दिन है। वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने विशेष सत्र खत्म होने से पहले अपने मंत्रिमंडल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जहां पर 24 से 26 मार्च के बीच उन्होंने दिल्ली बजट सत्र आयोजित करने का ऐलान किया है। इस बीच ही दिल्ली में बजट पेश की जाएगी। बता दें इस बजट में इस बजट में सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते ही हुए फैसला लिया जाएगा।
मंत्रिमंडल के साथ प्रेस-कॉन्फ्रेंस:
जिसके सीएम गुप्ता ने लोगों से उनकी राय मांगी है। इसके अलावा बजट को लेकर उन्होंने एक व्हॉट्सएप नंबर और एक ईमेल पर लोगों से उनकी उम्मीदें भी पूछी हैं। दरअसल विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रेस-कॉन्फ्रेंस की है। इस PC में उन्होंने कहा कि, दिल्ली में 24 मार्च से 26 मार्च तक बजट पेश किया जा सकता है। ये समाज के सभी वर्गों के सुझाव से दिल्ली का विकसित बजट होगा।
अधिकारियों को दिए निर्देश :
इस बजट में महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदूषण में कमी के लिए काम करना, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, दिल्ली में रोजगार के अवसर,सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना, गरीबों के लिए रियायती पौष्टिक भोजन देना, यमुना की सफाई, शिक्षा सुविधाओं को और बेहतर करना, वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जारी की जा सकती है।जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को इस सन्दर्भ में सक्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत बजट में सभी वर्गों के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।
जनता से राय मांगी :
वहीं दूसरी ओर सीएम ने बजट के सन्दर्भ में लोगों से उनकी उम्मीदों को जानने के लिए एक व्हॉट्सएप नंबर और एक ईमेल आईडी भी जारी की गई है। जिसके माध्यम से ही लोग दिल्ली बजट को लेकर लोग अपनी राय दे पाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली के सभी मंत्री और विधायक आने वाले दिनों में बजट पर जनता की राय जानने के लिए लोगों के बीच जाएंगे।इसके आगे रेखा गुप्ता ने कहा कि 'लोगों से किए गए सभी वादों को दिल्ली सरकार पूरा करेगी'। सीएम ने जनता से उनकी राय मांगी है जिसके उन्होंने 9999962025 व्हॉट्सएप नंबर और viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in ईमेल जारी किया है।