होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कल से शुरू होगा छग विधानसभा का बजट सत्र, इस दिन पेश होगी बजट, सरकार से पूछे जाएंगे 2367 सवाल...

कल से शुरू होगा छग विधानसभा का बजट सत्र, इस दिन पेश होगी बजट, सरकार से पूछे जाएंगे 2367 सवाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र कल यानी से 24 फरवरी से शुरू होगा। जो आगामी 21 मार्च तक चलने वाला है। बजट सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होगी। जहां पर राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विधायी कार्यों का भी लेखा जोखा किया जाएगा। इसी कड़ी में आज विस अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह विस भवन प्रेस कांफ्रेंस करबजट सत्र की जानकारी दी है। इस  बीच राज्यपाल का अभी भाषण होगा। जिसमें सरकार की योजनाओं, आगामी एजेंडे और नीतियों का उल्लेख किया जाएगा। 

सरकार से पूछे जाएंगे सवाल :

इसके साथ ही सरकार के द्वारा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को  वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में बजट पेश करेंगे।  इस बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, और विभिन्न विभागों के वित्तीय आवश्यकताओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं  विधायकों द्वारा इस सत्र में सरकार से कुल 2,367 सवाल पूछा जाएगा। जिसके आधार पर ही योजनाओं और विभिन्न नीतियों पर सरकार से जवाबदेही कर तय किया जाएगा। 

नए विधानसभा भवन का अवलोकन :

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि 24 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत होगी। जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण से होगा। और फिर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा 3 मार्च को बजट पेश किए जाएंगे। इसके अलावा सभी विधायक 24 को ही फरवरी को निर्माणाधीन विधानसभा भवन का भी अवलोकन करेंगे। इस नए विधानसभा भवन आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रदेश की सभी विधायी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक रहेगी। बता दें सत्र के पहले दिन ही सभी विधाय कों मौजूदगी में निर्माणाधीन विधानसभा भवन का अवलोकन होगा। 

इन विषयों पर होगी विस्तृत चर्चा :

पहला बजट 9 फरवरी 2025 को पेश किया गया था।ये लगभग बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का था, ये पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की तुलना में कम से कम 22% से ज्यादा था। ऐसे में अब इस बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पेश किए जाएंगे। इस बार के बजट में केंद्र सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अलग-अलग नई योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बजट सत्र के दौरान तीखी बहस होने के आसार जताएं जा रहे हैं। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव, सरकार की नई योजनाओं और आर्थिक नीतियों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा  की जा सकती है। 


संबंधित समाचार