होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Breaking news : नोएल टाटा के कंधों पर होगी टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी, बने नए चेयरमैन

Breaking news : नोएल टाटा के कंधों पर होगी टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी, बने नए चेयरमैन

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया गया है. दिवंगत रतन टाटा के निधन के बाद नोएट टाटा को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन्हें सर्वसम्मति से नए चेयरमैन के रूप में चुना गया है। यह निर्णय मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। 

सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं:

वर्तमान में, नोएल टाटा सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं। अब उनके कंधों पर टाटा समूह की जिम्मेदारियां भी हैं, और वे 100 देशों में फैले इस विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिसकी कुल कीमत 403 अरब डॉलर (लगभग 39 लाख करोड़ रुपये) है।

रतन टाटा के सौतेल भाई हैं नोएल टाटा:

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और उन्हें ट्रस्ट के संचालन के लिए प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना जा रहा था। रतन टाटा के बाद, अब नोएल टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे। वे रतन के पिता, नवल टाटा, और सिमोन टाटा के 67 वर्षीय बेटे हैं।

नोएल टाटा की पढ़ाई:

नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फ्रांस में INSEAD से इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम पूरा किया। इससे पहले, उन्होंने नेस्ले, यूके में काम किया। नोएल एक आयरिश नागरिक हैं और उनकी शादी पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक रहे हैं। उनके तीन बच्चे हैं: लिआ, माया और नेविल।


संबंधित समाचार