
रायपुर: प्रदेश में डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने वार्डों से लेकर गांवों तक कई कार्यक्रम करने का फैसला किया है। जिसमें जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और विधायक शामिल होंगे। प्रदेश स्तरी इस कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला हो चुकी है। इसके बाद जिलों में भी कार्यशाला चल रही है, जिसमें कार्यक्रमों के बारे में बताया जा रहा है।ये कार्यक्रम 13 से 25 अप्रैल तक चलेगी, और राष्ट्रीय संगठन के द्वारा तय किए सभी कार्यक्रम पूरे किए जाएंगे।
बीजेपी के दिग्गज नेता होंगे शामिल :
कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री साय से लेकर प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने अपने किया है। एक बस्थापना दिवस 6 अप्रैल से अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों को करने का क्रम प्रारंभड़ा कार्यक्रम गांव चलो, घर-घर चलो अभियान भी चलाया गया। इसमें जहां शहर के नेता घरों तक पहुंचे वहां गांवों तक भी सांसद, विधायक और नेता गए। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताने के साथ जनसंपर्क भी किया गया। गांवों से लेकर शहर के वार्डों में जो कार्यक्रम आंबेडकर जयंती के पखवाड़े में करने का फैसला किया गया है, उसके बारे में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने बताया, राष्ट्रीय संगठन ने आधा दर्जन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है। इसमें शहर से लेकर गांवों की बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाना है।
राष्ट्रीय संगठन को भेजेंगे जानकारी :
इसी के साथ वाडों और बूथों में जनसंपर्क करना है। इसमें लोगों को बताना है कि किस तरह से कांग्रेस ने हमेशा से ही डॉ. आंबेडकर का अपमान करने का काम किया है और किस तरह से भाजपा में उनका सम्मान होता
है। गांव और शहर के प्रबुद्धजनों से भी संपर्क करना है। इसके लिए 25-25 प्रमुख कार्यकर्ता तय किए गए हैं। एक-एक कार्यकर्ता पांच-पांच प्रबुद्धजनों से संपर्क करेंगे और उनके बारे में पूरी जानकारी एकत्रित करके राष्ट्रीय संगठन तक भेजेंगे। बस्तियों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से भी संपर्क करना है। एक संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा। इन आयोजनों में भी प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय नेता भी शामिल होंगे।