होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी: देश की राजधानी का कौन होगा अगला CM? प्रवेश वर्मा समेत ये नेता रेस में...

दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी: देश की राजधानी का कौन होगा अगला CM? प्रवेश वर्मा समेत ये नेता रेस में...

Delhi Election Result 2025: भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटें मिलीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं प्राप्त हुई।

भाजपा ने 1993 में 49 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया था। इस सरकार के दौरान 2 दिसंबर 1993 – 26 फरवरी 1996- तक मदन लाल खुराना, 26 फ़रवरी 1996 – 12 अक्टूबर 1998- साहिब सिंह वर्मा . 13 अक्टूबर 1998 - 3 दिसंबर 1998 सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बने थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली में शासन किया, और इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी।

अब, बीजेपी की जीत के साथ दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस रेस में पार्टी के चार प्रमुख नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं:

केजरीवाल को हरा कर जीतने वाले प्रवेश वर्मा: 

Delhi Election Result 2025: प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीत हासिल की है, जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हराया। दिल्ली के इतिहास को देखते हुए, यह माना जाता है कि नई दिल्ली सीट से जीतने वाला नेता सीएम बनता है। ऐसे में बीजेपी प्रवेश वर्मा को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना सकती है।

बीजेपी की जीत में महत्वपूर्ण योगदान मनोज तिवारी का रहा : 

Delhi Election Result 2025: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इस बार भी बीजेपी की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके बाद उनकी सीएम रेस में भागीदारी की उम्मीदें बनी हुई हैं।

 लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांसुरी स्वराज: 

Delhi Election Result 2025: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज भी इस रेस में शामिल हैं। वह पूर्व सीएम सुषमा स्वराज की बेटी हैं और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज की थी। इस वजह से उनका नाम भी सीएम कैंडिडेट के तौर पर सामने आ रहा है।

चुनावी प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीरेंद्र सचदेवा: 

Delhi Election Result 2025: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस चुनाव में भाग नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने चुनावी प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब जब बीजेपी ने जीत हासिल की है, तो यह संभावना जताई जा रही है कि वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का सीएम बनाया जा सकता है।

अब देखना यह होगा कि बीजेपी इनमें से किसे दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाती है।


संबंधित समाचार