होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

निकाय चुनाव रिजल्ट: बलरामपुर जिले में 4 जगहों पर भाजपा की जीत लेकिन सीएम के गृहजिले में क्या रहा हाल, पढ़े पूरी खबर...

निकाय चुनाव रिजल्ट: बलरामपुर जिले में 4 जगहों पर भाजपा की जीत लेकिन सीएम के गृहजिले में क्या रहा हाल, पढ़े पूरी खबर...

जशपुर। Nikay Chunav Result 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गढ़ यानी गृहजिले में निकाय चुनाव में भी बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजेपी ने जशपुर में 5 नगरीय निकायों में से 3 भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी जीते हैं तो वहीं दो कांग्रेस के खाते में गई है। नगर पालिका जशपुर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत ने 3154 वोटो से जीत दर्ज की है। 

कुनकुरी में मिली कांग्रेस को जीत 

नगर पंचायत बगीचा में बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी प्रभात सिडाम ने 1342 वोटो से जीत हासिल की। नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह ने 1440 वोटो से जीत दर्ज की है। नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने 81 वोटो से जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को बढ़त दिलाई इसके साथ ही नगर पंचायत कोतबा में हितेंद्र पैंकरा ने कांग्रेस को 92 वोटो से जीत दर्ज कराई है। 

दो पालिका और दो नगर पंचायत में बीजेपी की जीत 

बात करें बलरामपुर कि तो यहां दो नगर पालिका और दो नगर पंचायत में भाजपा ने अपना कब्जा जमाते हुए बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी ने जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस को एक नगर पंचायत में जीत दर्ज करते हुए संतुष्ट होना पड़ेगा। नगर पालिका रामानुजगंज से बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल  ने जीत दर्ज की है। नगर पालिका बलरामपुर से अध्यक्ष प्रत्याशी लोधीराम एक्का ने बीजेपी का परचम लहराया है। राजपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष धरम सिंह ने बीजेपी को बड़ी जीत दिलाई है इसके साथ ही वाड्रफनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी के मानसिंह ने जीत हासिल की है। कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र भगत ने जीत दर्ज की है। 


 


संबंधित समाचार