रायपुर। दिल्ली में भाजपा की जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है। भाजपा ने गीत गाकर जश्न मनाया। भाजपाइयों ने झूठ बोले कौवा काटे काले कौवे से डरियो ,केजरी जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो गाना गाते हुए टेबल पर थाप देकर जश्न मना रहे हैं।
राजधानी रायपुर में भाजपा के मंत्री राम विचार नेताम ,भाजपा मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी सहित भाजपा नेताओं ने गाया गीत। सीएम विष्णुदेव साय ने भी दिल्ली में BJP की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने दिल्ली की जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि, केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता परेशान थी। दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। झूठ अधिक दिनों तक नहीं चलता है।
कांग्रेस प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली पार्टी
सीएम साय ने इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान पर कहा कि, कांग्रेस तो प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली पार्टी है। उनसे सनातन को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।