होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP By Election : बुदनी-विजयपुर के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

MP By Election : बुदनी-विजयपुर के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

MP By Election : भाजपा द्वारा बुदनी और विजयपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई। 40 स्टार प्रचारकों में सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विजयपुर के पूर्व भाजपा विधायक और सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीताराम आदिवासी को स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

डिप्टी सीएम और मंत्री भी शामिल

इसके अलावा बुदनी विधानसभा सीट से टिकट के दावेदारों में शामिल रहीं निर्मला बारेला को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। जबकि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

यह भी बने स्टार प्रचारक 

भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, गोपाल भार्गव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री कृष्णा गौर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, रणवीर सिंह रावत, सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, विजय दुबे और कांत देव सिंह को स्टार प्रचारक बनाया गया है।


संबंधित समाचार