होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय किया घेराव: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप...

बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय किया घेराव: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवर्धा जिले कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया है।इस बीच  भाजपाइयों ने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया है। दरअसल नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम सामने आया है। जिसके बाद से भाजपा नेता आक्रोश में है। 

युवा मोर्चा ने दी तीखी प्रतिक्रिया:

इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल गांधी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया है। बतादें कि इस भाजपाइयों ने इस दौरान राहुल और सोनिया गांधी का पुतला दहन भी किया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।  

भाजपा का कांग्रेस पर तंज :

इस सन्दर्भ में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी की करनी और कथनी में बड़ा फर्क है और उसकी असलियत को  यह मामला उजागर करता है। वहीं भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी  भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक बन गए हैं। कांग्रेस के छलावे में जनता अब नहीं आने वाली और सड़क से संसद तक इस लड़ाई को लड़ा जाएगा।


संबंधित समाचार