होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP MLA Umakant Sharma : भाजपा विधायक की प्रशासन को चेतावनी, नहीं होगा स्वीकार..

BJP MLA Umakant Sharma : भाजपा विधायक की प्रशासन को चेतावनी, नहीं होगा स्वीकार..

BJP MLA Umakant Sharma : मध्यप्रदेश बीजेपी के एक विधायक अपने ही जिला प्रशासन से परेशान होते दिखाई दे रहे है। इसलिए वे अब खुले मंच से प्रशासन को चेतावनी भी देने लगे है। हाल ही में माननीय विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षको खुलेआम चेतावनी देते नजर आ रहे है। वीडियो प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा से सामने आया है। 

मेले को लेकर दी चेतावनी

दरसअल, सिरोंज विधानसभा में प्रसिद्ध महामाई मंदिर में हर साल मेला आयोजित होता है। पूर्व मंत्री स्व लक्ष्मीकांत शर्मा और उनका परिवार महामाई मंदिर की सेवा करता आया है। सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने मेले में व्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दे डाली। उन्होंने भरे मंच से कलेक्टर, कमिश्नर और एसपी से मेले में व्यवस्थाए करने की मांग की।

नहीं होगा स्वीकार..

महामाई मंदिर सिरोंज की एक पहाड़ी पर स्थित है। हर साल की तरह इस साल भी मेला और भंडारे का आयोजन किया गया है। मेले में कोई अव्यवस्थाएं नहीं हो इसके लिए भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने मंच से जिला प्रशासन से व्यवस्थाएं करने की मांग करते हुए कहा की मेले की व्यवस्थाएं बनाए रखना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। मेले में कोई अनहोनी या घटना नहीं हो इसका विशेष ध्यान अधिकारियों को रखना है। अगर कोई दिक्कत आई तो वो स्वीकार नहीं होगा। 


संबंधित समाचार