होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP BJP MLA : भाजपा विधायकों में लाखों रुपए देने मची होड़, जानिए पूरा मामला

MP BJP MLA : भाजपा विधायकों में लाखों रुपए देने मची होड़, जानिए पूरा मामला

MP BJP MLA : मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों में इन दिनों लाखों रूपए दान देने की होड़ सी मची हुई है। कोई 51 लाख रूपये दान देने की घोषणा कर रहा है तो कोई 15 लाख देने की खुले आम बात कर रहा है। वही एक विधायक ने 11 लाख रूपये दान देने की घोषणा कर डाली। जी हां ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश में इन दिनों हो रहा है। 

दरअसल, मध्यप्रदेश बीजेपी में आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरूआत के बाद से विधायक लाखों रूपये देने की घोषणा कर रहे है। सबसे पहले और सबसे ज्यादा दान देने की घोषणा इंदौर की विधानसभा क्रमांक तीन से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने की है। विधायक शुक्ला ने 51 लाख रूपये देने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब अन्य विधायकों ने भी लाखों रूपये देने के वादे कर किए है। 

ये देंगे 15-15 लाख रूपये

विधायक गोलू शुक्ला के 51 लाख रुपए देने की घोषणा के बाद अन्य विधायकों ने भी दम भरते हुए बड़ी घोषणा की है। भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने 15 लाख रूपये देने का ऐलान किया तो वही विधायक मधु वर्मा ने पहले 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर भी 15 लाख रूपये कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने घोषणा करने के बाद तुरंत अगले दिन संगठन को राशि भी सौंप दी। 

विधायकों में मची होड़!

गोलू शुक्ला की घोषणा के बाद मामला रोचक हो गया, मानो विधायकों में होड़ सी मच गई हो। विधायक शुक्ला ने जैसे ही 51 लाख देने का ऐलान किया तो दूसरे विधायक खुलेआम लाखों रूपये की राशि देने की घोषणाएं करते इससे पहले इस पर विराम लगा दिया गया। मंच से बीजेपी के सीनियर नेताओं को कहना पड़ा की इतनी राशि भाजपा में देने की परंपरा नहीं है। 

छोटी विधानसभा, बड़ी घोषणा

इंदौर की तीन नंबर विधानसभा भले ही सबसे छोटी हो, लेकिन 51 लाख की घोषणा सबसे बड़ी घोषणा की गई है। घोषणा के बाद से तीन नंबर विधानसभा चर्चा में बनी हुई है। वही प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा है कि पार्टी में पहले कार्यकर्ताओं से 25 रूपये की राशि ली जाती थी, जिसे बढ़ाकर 250 रूपये कर दी गई है। 

क्या है अभियान?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का "आजीवन सहयोग निधि अभियान" (Life Time Contribution Fund Campaign) एक अभियान है जिसका उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से वित्तीय योगदान प्राप्त करना है। इस अभियान के तहत, पार्टी के सदस्य और समर्थक अपने जीवनभर के योगदान के रूप में निधि जमा करते हैं ताकि पार्टी की गतिविधियों और विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाए जा सकें।

यह अभियान BJP के संगठन को मजबूत करने और चुनावी लड़ाइयों के लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए चलाया जाता है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करती है कि वे पार्टी के उद्देश्यों को समर्थन देने के लिए अपनी छोटी या बड़ी मदद करें। यह अभियान BJP के सदस्यता अभियान के साथ जुड़ा हुआ है और इसमें पार्टी की स्थिरता और दीर्घकालिक सफलता के लिए समर्पित योगदान का लक्ष्य रखा जाता है।


संबंधित समाचार