Surendra Nath Singh passed away :
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद उनका आज सुबह 4 बजे करीब निधन हो गया है। सुरेन्द्र नाथ सिंह भोपाल से विधायक रहे है। वे बीडीए के अध्यक्ष भी रहे है। इसके अलावा वे भोपाल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे है।
लोकप्रिय नेता थे मम्मा
आपको बता दें कि सुरेन्द्र नाथ सिंह भोपाल बीजेपी के सीनियर नेताओं में से एक थे। उन्हें मम्मा के नाम से जाना जाता था। सुरेन्द्र नाथ सिंह भोपाल ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी लोकप्रिय रहे है। बीते कुछ महीनों से वे अस्वस्थ थे, उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
राजनीति में रहे सक्रिय
यह भी बता दे कि सुरेन्द्र नाथ सिंह ने भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से साल 2013 में चुनाव लड़ा था और विधायक चुने गए थे। साल 2018 का चुनाव वे हार गए थे, इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने भले ही उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन वे राजनीति में सक्रिय रहे।