होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राहुल गांधी द्वारा संसद में दिये गए बयान को लेकर भाजपा ने जताया विरोध, प्रदेश में राहुल गांधी का फूंका पुतला...

राहुल गांधी द्वारा संसद में दिये गए बयान को लेकर भाजपा ने जताया विरोध, प्रदेश में राहुल गांधी का फूंका पुतला...

जगदलपुर: कांग्रेस के सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में दिये गए बयान को लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में राहुल गांधी का विरोध कर पुतला फूंका है। मामंले को लेकर कड़ी निंदा भी भाजपाइयों ने की है।

इस विरोध प्रदर्शन में पहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संसद की मर्यादा को राहुल गांधी ने तार-तार किया है। इस भाषा व शैली का उपयोग कर हिंदुओ को हिंसात्मक कहा है। वह निंदनीय हैं और पूरे देश के हिंदुओं का अपमान किया है। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते करते ऐसी राजनीति कर रहे हैं, जो काफी निंदनीय हैं। 
 

संविधान पद में आकर हिंदुओ का अपमान करने का काम वह संसद में कर रहे हैं। पूरा देश देख रहा है, वंही कहा कि कांग्रेस को 1975 का अपना काला दिवस को भूलना नही चाहिए। जब देश को आपातकाल में लाकर खड़ा कर दिया था। ऐसे सांसद संसद में पहुच कर अपने हाथों में भगवान के चित्रों को लेकर बयानबाजी कर रहे है। ये कैसी राजनीति है, आज हिंदुओं का राहुल गांधी ने जो अपमान किया है उसे देश ने देख लिया है और इस बयान पर उन्होंने कड़ी निंदा की है।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 


पखांजूर। लोकसभा सदन में राहुल गाँधी द्वारा दिए गए भाषण के विरोध में पखांजूर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पखांजूर नगरपंचायत के पुराना बाजार में कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान अंतागढ़ विधानसभा के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह उसेंडी भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गाँधी को बताया हिन्दू विरोधी ।
 

 


संबंधित समाचार