होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ा सवाल : फुटपाथियों-भिखारियों के पास कहां से आएंगे मोबाइल फोन?

बड़ा सवाल : फुटपाथियों-भिखारियों के पास कहां से आएंगे मोबाइल फोन?

भोपाल। नगर निगम द्वारा संचालित पांच स्थाई रसोई केंद्र एवं तीन चलित रसोई केंद्र में आजकल मोबाइल फोन का नंबर मांगे जा रहे हैं। जबकि हालत यह हैं कि इन रसोई में भोजन करने आ रहे 10 फीसदी के पास भी मोबाइल फोन ही नहीं है। इस कारण भोजन करने आ रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दीनदयाल रसोई योजना के संचालन के लिए नगर निगम ने पिछले दिनों ई निविदा आमंत्रित की गई थीं। इनमें से दीनदयाल रसोई योजना के संचालन के लिए शासन द्वारा पांच बिंदुओं के आधार पर संस्थाओं का चयन प्रक्रिया निर्धारित की 
गई है। 

रसाई चलाने वाले कहते हैं-हमें कुछ नहीं पता ऊपर से आते हैं आदेश

जिसमें पहला समान कार्य का अनुभव जिसने भोजन निर्माण से संबंधित कार्य करने वाली संस्थाओं का कार्य अनुभव का मूल्यांकन किया जाता है। दूसरा सक्षम एवं सशक्त संस्थाओं का चयन हेतु संस्था का टर्नओवर नगर निगम द्वारा 50 लाख रुपए वार्षिक एवं सतत रूप से 5 वर्षों का निर्धारित किया गया था, जिससे आर्थिक रूप से सशक्त संस्थाओं को रसोई संचालन का कार्य दिया जा सके। इसके बाद भी भोजन करने वालों से मोबाइल नंबर मांगने की शर्त किसने रखी के बारे में संचालक बता नहीं पा रहे हैं। इन संचालकों का कहना है कि इस बारे में ऊपर से आदेश आते हैं, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। 


संबंधित समाचार