
कनाडा: भारतीय मूल के कनाडा सांसद चंद्रा आर्य पर लिबरल पार्टी ने चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है, ये फैसला तब लिया गया है। जब उन पर भारत सरकार से करीबी संबंध रखने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक भारत दौरे के दौरान चंद्रा आर्य ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। जिसकी जानकारी कनाडा सरकार को नहीं दी गई थी। बता दें तब कनाडा और भारत के रिश्ते काफी तनावपूर्ण थे।
चुनाव लड़ने पर लगी रोका :
जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना कनाडा सांसद चंद्रा आर्या को भारी पड़ गया। दरअसल भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य को कनाडा की लिबरल पार्टी ने चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। और पार्टी नेतृत्व ने चंद्रा आर्य के ओटावा नेपियन निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन को रद्द कर दिया है। चंद्रा आर्य पर यह फैसला भारत सरकार के साथ करीबी संबंध रखने के चलते आरोपों के बीच आया है। तीन बार के सांसद रह चुके चंद्र को चुनाव लड़ने से क्यों रोका है। इसका कारण लिबरल पार्टी ने फिलहाल नहीं बताया है।
यह से पूरी की पढ़ाई :
चंद्रा आर्य का जन्म भारत के कर्नाटक स्थित तुमकुर जिले में हुआ था। अपनी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की उन्होंने धारवाड़ के कौसाली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से की है। जिसके बाद 2006 में वह कनाडा चले गए। और राजनीति में आने से पहले वह इंडो-कनाडा ओटावा बिजनेस चैंबर के अध्यक्ष भी थे।
कन्नड़ में भाषण देकर बटोरी थीं सुर्खियां :
चंद्रा आर्य ने मई 2022 में कनाडा की संसद में अपनी मातृभाषा कन्नड़ में भाषण देकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उसके इस वीडियो को भारत में भी सराहा गया था। चंद्रा आर्य ओंटारियो के नेपियन निर्वाचन क्षेत्र का वर्तमान में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।