होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए पंजाब के महासचिव

भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए पंजाब के महासचिव

Bhupesh Baghel New Responsibility: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हर मिलने के बाद संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश के साथ साथ 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब का महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में हरीश चौधरी को कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। 

भूपेश बघेल पंजाब के महासचिव

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में यह बड़ा फेरबदल है और सबसे महत्वपूर्ण भूपेश बघेल को राष्ट्रीय नेतृत्व में अहम् हिस्सा देते हुए पंजाब का महासचिव बनाना है। पंजाब में इससे पहले यह जिम्मेदारी दिसंबर 2023 में कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को सौंपी थी जिसके बाद पार्टी ने बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सौंपी है। इसके पहले बघेल चुनाव के दौरान कई राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव

जल्द छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर  एक और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बात की सुगबुगाहट तेज है कि पीसीसी चीफ दीपक बैज के बाद प्रदेश की कमान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को मिल सकती है।  बहरहाल अभी इस बात का खुलकर संगठन के किसी नेता ने चर्चा नहीं की है। 


संबंधित समाचार