Rape Accused Atul Bhalase : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते साल भोपाल के शाहजहानाबाद में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने बच्ची का शव पानी की टंकी में छुपा दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी अतुल भासले को गिरफ्तार किया था।
अतुल भासले को फांसी की सजा
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब अदालत ने आरोपी अतुल भालसे को फांसी की सजा सुनाई है। वही आरोपी की मां और बहन को 2—2 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चल रहा था। इसके बाद बच्ची की हत्या करके मल्टी की टंकी में शव को छुपा दिया था।
आरोपी पर कई मामले दर्ज
आपको बता दे कि आरोपी अतुल भालसे खरगोन जिले का रहने वाला है। आरोपी की मां और बहन ने मामले को छुपाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली थी, जिसमें खाली शराब की बोतले मिली थी। आरोपी के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज है। जिसमें चोरी, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामले शामिल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वह गांव नहीं जा सका था।
नशे का आदी आरोपी
यह भी बता दें कि आरोपी अतुल भालसे अपने परिवार के साथ बीते 15 सालों से भोपाल में रह रहा था। वह भोपाल के शाहजहांनाबाद की एक मल्टी में रह रहा था। हालांकि उसने भोपाल में कई बार अपने ठिकाने भी बदले। अरोपी अतुल शादी शुदा है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोपी नशे का आदी है।